अरपिंदर ने जीता गोल्ड, लेकिन विश्व चैंपियनशिप के टिकट से चूके
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अरपिंदर सिंह ने 59वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता पर वह विश्व चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मार्क को हासिल नहीं कर पाए। अरपिंदर ने भरी गर्मी में 16.83 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई पर 12 सेंटीमीटर से विश्व चैंपियनशिप (16.95 मीटर) का टिकट कटाने से चूक गए। कर्नाटक के यू कार्तिक (16.0 मी) और तमिलनाडु के मोहम्मद सलाहुद्दीन (16.79 मी) ने क्रमश: रजत और कांस्य जीता।