बुधवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 2-0 से हराया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पिछले महीने माइकल अर्टेटा के कोच बनने के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल ने पहली जीत दर्ज की है। बुधवार को हुए मुकाबले में आर्सेनल ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के बाद आर्सेनल टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर पहुँच गई है। वही हार के बाद भी यूनाईटेड टॉप-5 में बनी हुई है। आर्सेनल की तरफ से निकोलस पेपे और सोक्रातिस ने एक-एक गोल किया।
