भारत में ही होगा आईपीएल 14 का आयोजन, बीसीसीआई ने दिए संकेत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शनिवार को बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने आईपीएल 14 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम आईपीएल को भारत में करवाने को लेकर काम कर रहे हैं और हमको उम्मीद है कि हम इसका आयोजन यहां पर कराने में कामयाब होंगे। आगे कहा कि कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दर्शकों को स्टेडियम में वापस लाने पर भी विचार कर रही है और खिलाड़ियों को कोरोना की वैक्सीन लगाने को लेकर भी सरकार से बातचीत चल रही है।
