एश्ले बार्टी एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने बर्मिंघम डब्ल्यूटीए के फाइनल में जुलिया गार्जेस को 6-3, 7-5 से हराया। जीत के साथ ही बार्टी विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। वह शीर्ष पर पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलियाई की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यावोनी गुलागोंग कावली 1976 में शीर्ष रैकिंग हासिल करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी थीं। गौरतलब है कि बार्टी ने हाल ही में फ्रेंच ओपन जीता था।