x

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जापान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा भारत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हराया। आकाशदीप सिंह ने 19वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 23 वें मिनट, मनदीप सिंह ने 30वें मिनट, सुमित ने 39वें मिनट और कार्थी सेल्वम ने 51वें मिनट में गोल दागा। भारत का फाइनल मुकाबला आज मलेशिया से होगा। ग्रुप स्टेज में भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया था। भारत 5वीं बार फाइनल में पहुंचा।