18वें एशियन गेम्स का हो रहा है रंगारंग आयोजन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NBT
एशियन गेम्स का 18वां संस्करण इंडोनेशिया में आयोजित किया जा रहा है। ये खेल जकार्ता और पालेमबांग में होंगे। इससे पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो खेलो की ओपनिंग सेरिमनी में हिस्सा लेने पहुंचे। आपको बता दें कि रविवार से शुरू होने वाले इन खेलों में भारत के 569 ऐथलीट्स 36 खेलों के लिए मैदान में उतरेंगे। साल 2014 में हुए पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 11 गोल्ड, 9 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इस साल भारत से 804 सदस्य गए हैं।
