कैंसर से जूझ रहे पूर्व बॉक्सर डिंको सिंह निकले कोरोना पॉजिटिव
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: amar ujala
पहले से ही लीवर कैंसर से जूझ रहे एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पूर्व मुक्केबाज डिंको सिंह कोरोना जांच में पॉजिटिव आए हैं। दरअसल इस महीने की शुरुआत में बॉक्सर रेडिएशन थेरेपी के लिए दिल्ली आए थे लेकिन फिर से पीलिया होने की वजह से उन्हें अपने राज्य भेज दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब वह दिल्ली से रवाना हुए थे, वह जांच में निगेटिव थे लेकिन मणिपुर जाने के बाद पॉजिटिव पाए गए।
