एशियाई वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता कांस्य पदक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News guru
ताशकंद में चल रही एशियाई चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए कांस्य पदक जीता। बतौर रेफरी मौजूद इंडियन वेटलिफ्टिंग संघ के महासचिव सहदेव यादव बोले- स्नैच में 85 किलो की पहली दो लिफ्ट फेल होने पर मीरा दबाव में थीं, लेकिन कोच ने कहा कि चिंता की जरूरत नहीं है। तब मीरा ने कहा सर, तीसरी लिफ्ट में 85 नहीं 86 किलो कर दीजिए और मीरा ने यह लिफ्ट उठाकर दिखा दी।
