x

स्प्रिंटर हिमा दास बनेंगी डीएसपी, असम सरकार ने लिया फैसला

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

भारत की युवा स्प्रिंटर हिमा दास को असम सरकार ने डीएसपी के पद पर नियुक्त करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी ट्वीट कर हिमा दास की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है। रिजिजू ने इसके लिए सर्बानंद सोनोवाल का आभार प्रकट किया है। बता दें हिमा दास ने 2019 में पांच स्वर्ण पदक जीते थे।