अतनु दास ने कोरियाई तीरंदाज को हराया, मुक्केबाजी में क्वार्टर फाइनल में सतीश कुमार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। तीरंदाजी में अतनु दास पुरुष सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, बॉक्सिंग में सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। पहले राउंड में बाय पाने वाले सतीश ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को 4-1 से हराया। सतीश अब मेडल पक्का करने से एक जीत की दूरी पर हैं।
