इंडियन सुपर लीग: एटीके मोहन बागान ने बेंगलुरु एफसी को दी मात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंडियन सुपर लीग में एटीके मोहन बागान ने बेंगलुरु एफसी को 1-0 से हराया। बेंगलुरु एफसी की ये सीजन की पहली हार है। मोहन बागान की 7 मैचों में ये पांचवीं जीत है। पॉइंट टेबल में वो मुंबई सिटी के बराबर 16 पॉइंट पर पहुंची, लेकिन गोल अंतर के चलते टेबल में दूसरे स्थान पर है। सीजन की पहली हार के बाद बेंगलुरु 7 मैचों के बाद 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।
