महिला-पुरुष दोनों टीमों को एक समान प्राइज मनी देने वाला पहला देश बना ऑस्ट्रेलिया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी महिला और पुरुष दोनों टीमों के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी बराबर कर दी है।ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। अब तक महिला टीमों को मिलने वाली प्राइज मनी, पुरुष टीमों की तुलना में कम थी। गौरतलब है कि हाल ही में आईसीसी ने महिला वर्ल्ड टी-20 की प्राइज मनी में 320% का इजाफा किया था।