पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सिडनी में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने आरोन फिंच (114) और स्टीव स्मिथ (105) की बदौलत 374/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत के लिए हार्दिक पंड्या (90) ने सबसे अधिक रन बनाए, लेकिन पूरी टीम 308/8 तक ही पहुंच सकी।