ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के जानलेवा धुंए से ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का अंतिम टेस्ट मैच संकट में
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के जंगल में लगी भीषण आग से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच अंतिम टेस्ट मैच में जानलेवा धुंए और लगातार बढ़ते तापमान की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। यह मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है। क्रिकेट अधिकारियों के अनुसार इस परिस्थिति में मैच करवाना सुरक्षित नही है। हालांकि अभी मैच करवाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
