ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: सिडनी में लगातार दो टेस्ट खेलना पसंद नहीं करेगी ऑस्ट्रेलिया- वेड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम कड़े कोरोना प्रतिबंधों के कारण ब्रिसबेन नहीं जाना चाहती है। भारतीय टीम चाहती है कि तीसरे के साथ ही चौथा टेस्ट भी सिडनी में ही खेला जाए। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया अंतिम दो टेस्ट लगातार सिडनी में खेलना पसंद नहीं करेगी। भारत ने ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई टेस्ट नहीं जीता है।