ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: कोरोना के कारण 4 जनवरी से पहले सिडनी नहीं जाएंगी दोनों टीमें
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सिडनी में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय शेड्यूल के मुताबिक सिडनी में ही तीसरा टेस्ट कराने का निर्णय लिया। तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दूसरे के बाद तीसरा टेस्ट भी मेलबर्न में ही खेला जाएगा, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने प्लान पर टिकी रही। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चीफ एक्सीक्यूटिव निक हॉक्ली ने कहा है कि दोनों टीमें 4 जनवरी से पहले सिडनी नहीं जाएंगी।