ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: सिडनी में फैला कोरोना, तीसरे और चौथे टेस्ट के बदल सकते हैं मैदान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टेस्ट सीरीज की चिंता बढ़ा दी है। 7 जनवरी, 2021 से सिडनी में सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जाना है, लेकिन कोरोना के कारण पाबंदियों को लगातार बढ़ाया जा रहा है। ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे और चौथे टेस्ट के मैदानों को आपस में बदला जा सकता है जिससे कि सिडनी को तैयारी के लिए अधिक मौका मिल सके।