ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: ब्रिसबेन टेस्ट में पुकोव्स्की के खेलने पर संदेह बरकरार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इस समय 1-1 से बराबरी पर चल रही है। बता दें सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट ब्रिसबेन में 15 जनवरी से खेला जाना है, जिसमें मेजबान टीम के लिए परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, तीसरे सिडनी टेस्ट में फील्डिंग के दौरान चोटिल होने वाले पुकोव्स्की का सीरीज के अंतिम मुकाबले में खेलने को लेकर संदेह बना हुआ है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी चोट पर अपडेट दिया है।