ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: डे-नाइट टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन घोषित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट 17 दिसंबर (गुरुवार) से शुरु होना है। सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड में खेला जाएगा और यह डे-नाइट टेस्ट होगा। पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर दिग्गजों की प्रतिक्रिया लगातार सामने आती रही हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंदाजा लगाने को विराम देते हुए पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है।