ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं मार्नस लाबुशेन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, लेकिन मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। टीम के मुख्य बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के बाद अब युवा विल पुकोव्स्की भी चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में मार्नस लाबुशेन का कहना है कि वह टीम के लिए ओपनिंग करने के लिए भी तैयार हैं।