ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए पुकोव्स्की, वॉर्नर पर संदेह बरकरार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज ऑस्ट्रेलियाई टीम के युवा ओपनर विल पुकोव्स्की दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल सकेंगे। अभ्यास मैच में हुए कन्कशन से उबर रहे पुकोव्स्की दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर भले ही मेलबर्न पहुंच गए हैं, लेकिन उनके भी दूसरे टेस्ट से पहले फिट होने पर संदेह बरकरार है। वॉर्नर टी-20 सीरीज में भी नहीं खेले थे।