ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: सिडनी में सख्त क्वारंटाइन में हैं रोहित शर्मा, 3 जनवरी से करेंगे ट्रेनिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय सिडनी में 14 दिन की अनिवार्य क्वारंटाइन अवधि को पूरा कर रहे हैं। वह फिलहाल सिडनी में दो कमरों वाले अपार्टमेंट में आइसोलेशन में हैं और 3 जनवरी से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे। बता दें कि रोहित बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए थे। वह 7 जनवरी से शुरू होने वाले तीसरे सिडनी टेस्ट में हिस्सा लेंगे।