ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। सायमंड्स अपनी कार से कहीं जा रहे थे और इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। साइमंड्स के परिवार ने अपना बयान जारी करते हुए खबर की पुष्टि की और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस खबर को साझा किया है।