महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला खिलाड़ी एलिस पैरी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मेलबर्न में जारी टी 20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला खिलाड़ी एलिस पैरी चोटिल होने की वजह से बाहर हो गई हैं। दरअसल सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए अंतिम ग्रुप मैच में बल्लेबाज को रन आउट करने के प्रयास में उनका पैर चोटिल हो गया और उन्हें मैदान से लड़खड़ाते हुए बाहर जाते हुए देखा गया। वहीं अब पैरी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल (अगर ऑस्ट्रेलिया जीतती है) तो, मुकाबले नहीं खेल पाएंगी।
