ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श ने की ग्रेटा मैक संग शादी, फैंस ने दी बधाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ग्रेटा मैक के साथ शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने तस्वीर शेयर करके लिखा, "मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन"। उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े को शादी की बधाई दी। शादी के लिए मिचेल मार्श आईपीएल को बीच में छोड़कर अपने देश लौटे थे। शादी के कुछ दिनों बाद अब वह वापस भारत आ जाएंगे।
