रविवार को ऑस्ट्रेलिया लौट सकते हैं आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, प्रशिक्षक और कमेंटेटर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आईपीएल स्थगित होने पर मालदीव में फंसे आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, प्रशिक्षक और कमेंटेटर चार्टर्ड विमान से रविवार को ऑस्ट्रेलिया लौट सकते हैं। हालांकि उन्हें सरकारी अनुमति की प्रतीक्षा है। 14 खिलाड़ियों समेत कुल 38 आस्ट्रेलियाई 6 मई को मालदीव चले गए थे, तब से वो वहीं फंसे हैं। 38 लोगों का समूह रविवार को मालदीव से मलेशिया होते हुए सिडनी लौट सकता है, जहां उन्हें 14 दिन पृथकवास में रहना होगा।
