चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम ने दी भारत को मात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: NDTV Sports
चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले दिनों भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की चुनौती से भारतीय टीम पार नहीं पा सकी और हार गई. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-2 से हराया. हालांकि भारत की ओर से वरुण और हरमनप्रीत ने 1-1 गोल कर ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देने की कोशिश की लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से किए गए तीन गोल के मुकाबले भारत एक और गोल नहीं कर पाया. पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता ऑस्ट्रेलिया ही रही थी.