ऑस्ट्रेलियन ओपन: पेस-ओस्तापेंको की जोड़ी ने जीत के साथ की शुरुआत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लिएंडर पेस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने रविवार को मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में लातविया की येलेना ओस्तापेंको के साथ मिलकर स्टॉर्म सेंडर्स और मार्त पोलमैन्स की जोड़ी को शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया की सैंडर्स और पोलमैन्स की जोड़ी को वाइल्डकार्ड एंट्री मिली थी। पेस-ओस्तापेंको की जोड़ी ने दोनों को एक घंटे और 27 मिनट तक चले मुकाबले में 6-7(4), 6-3, 10-6 से हरा दिया।
