ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021: 23 वर्षीय नाओमी ओसाका बनी विजेता, चौथी बार जीता ग्रैंड स्लैम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जापान की नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 के महिला एकल का खिताब जीत लिया है। शनिवार (20 फरवरी) को खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने जेनिफर ब्रैडी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हरा दिया। इस खिताब के साथ ही ओसाका ने अपना कुल चौथा ग्रैंड स्लैम जीता है। बता दें यह 23 वर्षीय ओसाका का सिर्फ दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। ओसाका ने अपने पिछले 21 मैचों से जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।