Australian Open: बॉल गर्ल को लगा राफेल नडाल का शॉट, 'किस' कर मांगी माफी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
स्पेन के राफेल नडाल और अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलबोनिस के बीच खेले गए मैच के दौरान नडाल का रिटर्न शॉट बॉल गर्ल के सिर पर लगा। मैच के बाद उन्होंने कहा- मेरे लिए वह पल अच्छा नहीं था। सच कहूं तो मैं घबरा गया था। शॉट लगने के बाद नडाल ने बॉल गर्ल का कैप उतारकर उसके गाल पर किस किया। दर्शकों ने उनके व्यवहार पर तालियां बजाकर स्वागत किया।