हिन्दी में होगी ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की कॉमेंट्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब हिन्दी कॉमेंट्री सुनने को मिलेगी। हालांकि टूर्नामेंट के सभी मैचों की कॉमेंट्री हिंदी भाषा में नहीं होगी। स्पोर्ट्स नेटवर्क के मुताबिक, सोनी टेन 3 चैनल पर एकल सेमीफाइनल और फाइनल की ही कॉमेंट्री हिन्दी में होगी। वहीं ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैच से पहले, मैच के दौरान और उसके बाद अपना विश्लेषण देंगे।'