आईपीएल में शामिल हो सकेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, बोर्ड से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cricket addictor
6 अप्रैल से आईपीएल में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के अनुमति पत्र जारी किए। अनुबंधित खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया अनुबंधित खिलाड़ियों को तुरंत आईपीएल में शामिल होने की अनुमति नहीं देगा। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 3 टेस्ट मैचों, 3 वनडे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए पाकिस्तान में 5 अप्रैल तक रहेंगे। उसके बाद ही खिलाड़ी आईपीएल में शामिल होंगे।
