ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने जब मैदान पर जाकर खिलाड़ियों को पिलाया पानी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Twitter
आस्ट्रेलिया में क्रिकेट के मैदान से दिल को छू जाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने खिलाड़ियों को 12वें खिलाड़ी के रूप में मैदान पर जाकर खुद पानी पिलाया। मॉरिसन के इस कारनामे के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहें हैं। दरअसल यह एक अभ्यास मैच था, जो ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन टीम के खिलाफ श्रीलंकाई टीम ने खेला था।
