ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित, WTC फाइनल की रेस से हो सकती है बाहर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार शाम को कंफर्म किया कि उनका आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरा स्वास्थ्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इसी महीने अंत में ऑस्ट्रेलिया टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने वाली थी। CA के अंतरिम चीफ निक हॉक्ली ने बताया कि वर्तमान समय में दौरे पर जाना टीम के लिए काफी बड़ा खतरा हो सकता था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की रेस से बाहर हो सकती है।