आज है राष्ट्रीय खेल दिवस, ऑनलाइन वितरित होंगे खेल पुरस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान वर्चुअली राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी नहीं होगी। राष्ट्रपति कोविंद इस साल अलग-अलग सात वर्गों में 74 खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कार देंगे। इस साल पहली बार एक साथ पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न मिलेगा। जिनमें रोहित शर्मा शामिल हैं।
