कोरोना के कहर से अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट हुआ रद्द
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस की वजह से सोमवार को 11 से 18 अप्रैल तक मलेशिया के इपोह में होने वाले 29वें अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच होगा। आयोजन समिति के चेयरमैन ने कहा कि 29वें एडिशन को स्थगित करने का फैसला खिलाड़ियों, अधिकारियों और इससे जुड़े लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
