कप्तानी मिलते ही बाबर आजम को मिला ये बड़ा झटका, पीसीबी ने खारिज की मांग
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान के नए टी-20 कप्तान बाबर आजम आस्ट्रेलिया दौरे के लिए मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को टीम में शामिल करना चाहते थे, लेकिन पीसीबी ने उनके सुझाव को खारिज कर दिया है। टीम की रवानगी से पहले मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने बाबर से खिलाड़ियों के चयन पर बात की थी। दोनों चयन पर राजी हो गए थे, लेकिन पीसीबी ने इस मांग को खारिज कर दिया है।
