ICC T-20 Rankings में बाबर आजम नंबर वन पर बरकरार, टॉप 10 में सिर्फ 2 भारतीय शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ICC की टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम नंबर वन बने हुए हैं। बाबर ने 869 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर वन की कुर्सी अपने कब्जे में की हुई है। वहीं टी-20 रैंकिंग में टॉप 10 में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इनमें केएल राहुल नंबर 2 पर बरकरार हैं, जबकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 10वें नंबर पर पहले से हैं।