बाबर आजम की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश, शारीरिक शोषण का मामला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
लाहौर की एक अदालत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. लाहौर की हमिजा मुख्तार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इस क्रिकेटर ने उनका यौन शोषण किया, जबर्दस्ती गर्भपात कराया और उनसे शादी का झूठा वादा किया. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नोमान मोहम्मद नईम ने दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह के बाद बाबर के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.