x

दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: twitter

कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान बबीता फोगाट ने सोमवार दोपहर बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी बबीता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए दी है, जिसमें वह अपने पति विवेक और नवजात बेटे के साथ नजर आ रही हैं। वहीं फोटो शेयर करने के बाद से फैन्स द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।