हरियाणा के खेल और युवा मामले विभाग के उप निदेशक पद से बबीता फोगाट ने दिया इस्तीफा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट ने हरियाणा के खेल और युवा मामले विभाग के उप निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया, 'राजनीति में सक्रिय तौर पर भाग लेने और बिहार में विधानसभा चुनावों के अलावा बड़ौदा विधानसभा उपचुनाव में कैंपेन करने के चलते यह फैसला किया। बबीता और कबड्डी खिलाड़ी कविता देवी को इसी साल राज्य के खेल विभाग में उप निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था।