बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने की अभिनेता विष्णु विशाल से शादी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा पारंपरिक रीति-रिवाज से अपने मंगेतर विष्णु विशाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने कोरोना महामारी के बीच बेहद कम और करीबी लोगों की मौजूदगी में अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया है।