बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा की बहन इन्सी ने की उत्तराखंड निवासी संजय संग शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा की बहन इन्सी गुट्टा ने उत्तराखंड के सिरोली निवासी संजय संग हैदराबाद में कुमाऊंनी रीति-रिवाज से शादी रचाई। संजय गूगल में कार्यरत हैं। इन्सी हैदराबाद में अपना बिजनेस संभालती हैं। संजय के पिता खीमसिंह बिष्ट दिल्ली में व्यवसाय करते हैं। संजय और इन्सी की पहली मुलाकात हैदराबाद में हुई। तभी से दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। इन्सी ने शादी में परंपरागत कुमाऊंनी रंगवाली पिछौड़ा पहना।
