x

बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को मिली डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Twitter/kidambi srikant

कई टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने वाले भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को आंध्र प्रदेश में गुंटूर प्रान्त के डिप्टी कलेक्टर पद की अहम जिम्मेदारी दी गयी है. भारतीय बैडमिंटन महासंघ के महासचिव अनूप नारंग ने बताया कि श्रीकांत ने कलेक्टर कोना शशिधर को अपना नियुक्ति पत्र सौंप कर पदभार ग्रहण किया. हालांकि पुलेला गोपीचंद एकेडमी में प्रशिक्षण लेने के चलते वह प्रतिदिन कार्यालय में अपनी सेवाएं नही दे पाएंगे.