बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल, लेकिन अच्छे कोचों की जरुरत - गोपीचंद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि देश में बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल है। लेकिन जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अच्छे कोच और अच्छे सिस्टम की जरुरत है। साइना नेहवाल, पीवी सिंधु जैसी खिलाड़ियों ने इसे जीवनदान दिया है। उन्होंने कहा कि पांच साल में बड़ा अंतर आया है। हर खेल को तरजीह दी जा रही है। यह बातें पुलेला गोपीचंद ने आईआईटी कानपुर में कहीं।