बजरंग पूनिया ने रोम में माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में जीता गोल्ड मेडल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बजरंग पूनिया ने रोम में माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में पुरूष 65 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में मंगोलिया के पहलवान तुल्गा तुमुर ओचिर को हराकर गोल्ड जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में बजरंग ने अमेरिका के जोसफ क्रिस्टोफर मैक केना को 6-3 से हराया। क्वार्टरफाइनल में तुर्की के पूर्व कैडेट विश्व चैम्पियन सेलिम कोजान को 7-0 से हराया। कोजान ने कई हमले किए लेकिन भारतीय पहलवान ने अच्छा बचाव किया।
