एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप फाइनल में रवि दहिया ने जीता स्वर्ण जबकि पूनिया को करना पड़ा सिल्वर से संतोष
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शनिवार को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में रवि दहिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया जबकि पहलवान बजरंग पुनिया को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। दरअसल 57 किग्रा भारवर्ग में रवि ने तजाकिस्तान के हिकमातुलो को 10-0 से हराया जबकि 65 किलोग्राम भारवर्ग में जापान के ताकुतो ओटोगुरो ने पूनिया को 10-2 से हराया। उनके अलावा गौरव और सत्यव्रत कादयान को भी सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
