समारोह में राष्ट्रपति के हाथों खेल रत्न लेने भारत नहीं आयेंगे बजरंग
Shortpedia
Content Team
पहलवान बजरंग ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ग्रहण करने के लिए भारत आने से मना कर दिया। उन्होंने ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों को वरीयता देते हुए सादगी से खेल मंत्री के हाथों खेल रत्न बनने का फैसला लिया है। वह अभी रूस में निजी कोच शाको के संरक्षण में नूर सुल्तान (कजाखस्तान) में 14 से 22 सितंबर को होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियां कर रहे हैं।