विदेशी क्लब से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं बाला देवी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारतीय महिला फुटबॉलर बाला देवी ने स्कॉटलैंड के फुटबॉल क्लब रेंजर्स के साथ 18 महीने के लिए करार किया। 29 वर्षीय बाला ने नवंबर में रेंजर्स के साथ ट्रायल्स में हिस्सा लिया था और इसी के बाद ही उनके करार का रास्ता साफ हुआ। गौरतलब है कि करार होते ही बाला देवी पहली भारतीय महिला पेशेवर फुटबॉलर बनीं। बाला देवी रेंजर्स के लिए खेलने वाली पहली एशियाई इंटरनेशनल फुटबॉलर बनेंगी।
