ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता हॉकी टीम के सदस्य बलबीर सिंह सीनियर की हालत नाजुक, कोरोना टेस्ट नेगेटिव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तीन बार ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता हॉकी टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत अभी नाजुक है। वह मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती है और फिलहाल उनका इलाज जारी है। राहत की बात है कि उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बलबीर सिंह सीनियर के नाती ने बताया कि डॉ हर तरह के टेस्ट ले रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
